कोहरे का कहर: 7 बसें व 3 कारें टकराईं, आग लगने से 10 की मौत, 80 से अधिक घायल।

कोहरे का कहर: 7 बसें व 3 कारें टकराईं, आग लगने से 10 की मौत, 80 से अधिक घायल।
ख़बर शेयर करें -

कोहरे का कहर: 7 बसें व 3 कारें टकराईं, आग लगने से 10 की मौत, 80 से अधिक घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास सुबह करीब 3:30 बजे एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार चार शवों की पहचान हो चुकी है, शेष की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। घने कोहरे के चलते वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई और बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा खुलासा 400 से अधिक CCTV खंगालकर चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आभूषण बरामद SSP ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है।
बताया गया है कि 38 घायल जिला अस्पताल में और 39 घायल बलदेव सीएचसी में उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 अभियुक्त दबोचे।

कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, तभी अचानक एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और फिर लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए।