रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर मेडिकल स्टोर बंद।

रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर मेडिकल स्टोर बंद।

रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर मेडिकल स्टोर बंद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 मार्च 2026 को रामनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। थाना रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग निरीक्षक और प्रोविजन अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

अभियान के दौरान चोरपानी स्थित नीलकंठ मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से स्टोर को बंद करा दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य मेडिकल संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत रावत की अगुवाई में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन।

इस संयुक्त अभियान में डॉ. अर्चना (ड्रग निरीक्षक), मनीष (प्रोविजन अधिकारी), एसएसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल संजय, गगन भंडारी और संजय कुमार मौजूद रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ड्रग फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

kj
tara