कार्बेट टाइगर रिज़र्व में मादा बाघ की मौत, जांच में जुटा वन विभाग।

ख़बर शेयर करें -

कार्बेट टाइगर रिज़र्व में मादा बाघ की मौत, जांच में जुटा वन विभाग।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिज़र्व (झिरना रेंज), 10 मई 2025:
झिरना रेंज के लालढांग बीट अंतर्गत ब्लॉक कक्ष संख्या 01 में आज सुबह एक मादा बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह शव सुबह लगभग 9:40 बजे गश्त के दौरान 50 फुटी फायर लाइन पर पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

वन विभाग की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि मृत मादा बाघ के सभी अंग मौके पर सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर।

घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के तहत आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास सघन गश्त और कॉम्बिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी और सतर्कता व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है।


ख़बर शेयर करें -