अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त।

अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आत्मनिर्भर उत्तराखंड को महिलाओं का दम, दीपावली पर हुनर से बनाई अलग पहचान।

आज 26 मार्च 2025 को की गई छापेमारी के दौरान दो डंपरों को रॉयल्टी में दो चक्कर खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को जब्त कर लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए रामनगर वर्कशॉप परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

वन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में लिप्त वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

गौरतलब है कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद वन विभाग ने यह सख्त कदम उठाया। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।