“लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन”

"लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन"
ख़बर शेयर करें -

“लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक सेंटर में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सीएमएस डॉ. राजीव कुमार चौहान, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष कुश अग्रवाल, सचिव मयंक शर्मा और एमजेएफ लायन एरियल लीडर तराई अभिषेक गोयल ने फीता काटकर किया।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने पुष्प देकर सम्मान किया। विधायक चीमा ने कहा कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया और बताया कि क्लब समय-समय पर जनहित में विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अनुशासन और सद्भाव बनाए रखें: सेवा सिंह।

शिविर में अब तक 15 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया जा चुका था। इस मौके पर सरित चतुर्वेदी, प्रशांत पंडित, रुपेश अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -