सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला महिला और उसकी दो मासूम नातिन की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में रविवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीन (महिला और दो बच्चे) लोगों की मौत हो गई। घटना में मृत महिला के पति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका बीएचयू में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

 

 

दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार चालक को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सारनाथ थाने में बैठाया गया है। कार मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सारनाथ क्षेत्र के रिंग रोड के पास हृदयपुर गांव है।गांव के विशाल राजभर अपनी पत्नी रामपत्ति देवी  (50) के साथ चोलापुर थानाक्षेत्र के भटपुरा बेटी के घर जाने के लिए निकले। सब मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े होकर ही ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी बीच संदहा की तरफ से आए कार सवार ने चारों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का सख्त संदेश: आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारी उतरें ग्राउंड जीरो पर।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *