निजी बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप व्यापारियों ने बैक के बाहर दिया धरना।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर –  यहां एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर खाते में जमा करीब 11 लाख रुपए की धनराशि को निकालने का आरोप तगा है। बैंक प्रबंधक की इस कारतूस के बाद आम लोगों का बैंकों से विश्वास उठ गया। पीड़ित युवक ने व्यापार मंडल के नेताओं के साथ बैंक के बाहर धरना दिया। वही आरोप है कि चेक लगाकर खाते में राशि जमा कराई गई थी, जिसके बाद बैंक प्रबंधक द्वारा बिना उसकी बिना अनुमति के धनराशि वापस निकालना जारी कर्ता के खाते में जमा करा दी।जो बिल्कुल गलत है। वही पीड़ित ने कहा कि अगर उसकी रकम वापस नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर के आवास विकास के रहने वाले अजीत सिंह ने बताया कि बैंक में उसका खाता है जिसमें उनका पुत्र मनजिंदर सिंह के साथ संयुक्त खाता है। खाते में कुलविंदर कौर निवासी बराडनगर फाजलपुर महरौला द्वारा करीब 11 लाख रुपए का चेक 28 जनवरी को लगाया गया था। जिसके बाद बेटे के मोबाइल फोन पर 11 लाख रुपए खाते में जमा होने का मैसेज भी आया था।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

 

लेकिन उसके करीब आधे घंटे बाद दोबारा एक मैसेज आया। जिसमें चेक की रकम को वापस चेक जारी करने वाले के खाते में वापसी डाल दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद जब उनके पुत्र ने शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया तो बैक मैनेजर और अन्य अधिकारियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। सोमवार को अजीत सिंह ने व्यापारियों के साथ मिलकर बैक के बाहर धरना प्रदर्शन दिया। आरोप है कि बैक कर्मियों की मिलीभगत एवं धोखाधड़ी कर खाते से रकम की निकासी होने का संदेह है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।

 

वही बैंक ने चेक भी वापस करने से इंकार कर दिया। बिना खाताधारक की जानकारी के खाते से रकम वापस करने का निजी बैंक को अधिकार नहीं है।इस मामले बैंक प्रबंधक से जानकारी जानकारी मांगी तो तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। धरना प्रदर्शन करने वाले में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,केशव चौधरी, कृपया सिंह, पिंकी छाबड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *