“झिमार दुर्घटना: गाड़ी गिरने से बच्चे की मौत, तीन लोग घायल।”

ख़बर शेयर करें -

“झिमार दुर्घटना: गाड़ी गिरने से बच्चे की मौत, तीन लोग घायल”

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

दुर्घटनाओं का सिलसिला काम होता दिखाई नहीं दे रहा है कभी इन दुर्घटनाओं का कारण तकनीकी खामियां होती है कभी विभागीय लापरवाही कभी खुद की गलती किंतु यह अवश्य है कि यह दुर्घटनाएं परिजनों को बहुत गहरा दंश दे जाती है जिसकी टीस कभी नहीं जाती।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

 

 

ऐसी ही एक दुर्घटना 21 जून की शाम अल्मोड़ा के सल्ट के पास झिमार में हुई जहां गहरी खाई में कार के गिरने से पांच माह के एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के दुर्गापुर बमनपुरी निवासी अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की पत्नी अपनी भाभी किरण देवी अपने पांच माह की भतीजे अंश तथा भाभी की मां सरोज देवी के साथ ऑटो कार UK 15 B 8057 से किरण के मायके गौलीखाल से कोटद्वार लौट रहे थे कि उनकी गाड़ी असंतुलित होकर झिमार के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे पांच माह के मासूम अंश की मौत हो गई और कार में सवार अमित नेगी पुत्र उम्मेद सिंह किरण पत्नी दीपक नेगी और सरोज देवी पत्नी बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।

 

 

 

घायलों को देर रात संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -