हल्द्वानी पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

गिरफ्तार किए गए वारंटी:

1️⃣ संकेत वर्मा (27 वर्ष) पुत्र शिव कुमार वर्मा निवासी गली नंबर-03, राजपुरा, हल्द्वानी। यह सीसी नंबर 163/2020, धारा 25 आर्म्स एक्ट में वांछित था।
2️⃣ जितेन्द्र गुप्ता उर्फ टिंकू गुप्ता (35 वर्ष) पुत्र मुकेश गुप्ता, निवासी ग्राम वैलेजली लाज, सौरभ होटल के पास, हल्द्वानी। यह प्रकीर्ण फौ0वा0 संख्या 414/2024, धारा 125(3) सीआरपीसी में वांछित था।

गिरफ्तारी टीम:

✔️ उ0नि0 अनिल कुमार
✔️ उ0नि0 नरेन्द्र कुमार
✔️ कानि0 अरविन्द नयाल
✔️ कानि0 सतबीर सिंह

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। हल्द्वानी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।