रिश्वत लेते कानून गो को विजेलेस की टीम ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुड़की –  उत्तराखंड सरकार भले ही राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा कर रही है, लेकिन सरकारी विभागों में रिश्वत लेने का दस्तूर लगातार जारी है। बीते रोज ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए काम शुरू किया, लेकिन इसी दौरान रुड़की में एक सरकारी मुलाजिम (कानूनगो) रिश्वत लेते हुए देहरादून की विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गया। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने रूड़की तेहसील में तैनात कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम आरोपी कानूनगो से पूछताछ कर रही है। रुड़की के मुडियाकी की रहने वाले एक व्यक्ति ने तहसील में अपनी भूमि का उपयोग परिवर्तित करने के लिए प्रत्यावेदन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, सीएम धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया फ्लैग ऑफ।

 

इस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि विकास नगर देहरादून निवासी कानूनगो राजकुमार एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। आवेदक ने एक लाख रुपए की धनराशि देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस की टीम से कर दी। जिसके बाद टीम ने आरोपी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। उत्तराखंड की धामी सरकार को उसके ही अधीनस्थ सरकारी मशीनरी के अफसर और कर्मचारी दागदार बनाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरी ‘नेकी की दीवार’, सोनम वांगचुक प्रकरण पर भी उठाई आवाज।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *