रामनगर में स्वास्थ्य व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिला कल्याण, स्वास्थ्य सुरक्षा व विधिक जानकारी पर मिला जनसमर्थन।

रामनगर में स्वास्थ्य व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिला कल्याण, स्वास्थ्य सुरक्षा व विधिक जानकारी पर मिला जनसमर्थन।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में स्वास्थ्य व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिला कल्याण, स्वास्थ्य सुरक्षा व विधिक जानकारी पर मिला जनसमर्थन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल), 29 मई 2025
ब्लॉक एवं नगर पालिका परिषद रामनगर में गुरुवार को श्रीमती बीनू गुलयानी के तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य, विधिक अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

रामनगर ब्लॉक में “सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर में बीपी जांच, शुगर जांच सहित निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही आम नागरिकों को विधिक अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की गई।

प्रशिक्षु न्यायाधीश श्रीमती ज्योति सिंह कश्यप ने महिला अधिकारों पर जानकारी दी, वहीं बार संघ अध्यक्ष श्री ललित तिवारी ने निःशुल्क कानूनी सहायता व नशा विरोधी अभियान पर जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में बार संघ सचिव श्री संतोष देवरानी, कोषाध्यक्ष  बलवंत बिष्ट, लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री गौरव तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक नई आशा”: महिला दिवस पर कुमायूँ के सभी थानों में विशेष थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान।

नगर पालिका क्षेत्र में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, यौन शोषण, दिव्यांग अधिकार, सड़क सुरक्षा (राह वीर योजना), कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध सहित विभिन्न सामाजिक विषयों और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा हेल्पलाइन 15100 आदि सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वॉलंटियर श्री जीवन सत्यावली द्वारा किया गया।