भिकियासैण में मातृहत्या: बेटे ने कुल्हाड़ी से की 71 वर्षीय मां की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस।

भिकियासैण में मातृहत्या: बेटे ने कुल्हाड़ी से की 71 वर्षीय मां की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस
ख़बर शेयर करें -

भिकियासैण में मातृहत्या: बेटे ने कुल्हाड़ी से की 71 वर्षीय मां की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भिकियासैण (अल्मोड़ा), 29 मई 2025:
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण तहसील अंतर्गत नैलवालपाली गांव के कनगढ़ी तोक में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। यहां 45 वर्षीय आनंद राम ने मामूली विवाद के बाद अपनी 71 वर्षीय मां गाऊली देवी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी बेटा शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रोका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  साहित्यकारों को 'साहित्य भूषण' और 'लाइफ टाइम अचीवमेंट' पुरस्कार के तहत पाँच-पाँच लाख की सम्मान राशि।

क्या है पूरा मामला

बुधवार देर शाम गाऊली देवी, जो अपने छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थीं, अपने बड़े बेटे आनंद राम के घर कुछ सामान देने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आनंद राम ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी। वार सिर पर किया गया, जिससे गाऊली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नियम तोड़ोगे तो गिरफ्तारी तय – नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, उस समय परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और आरोपी आनंद राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

छोटे बेटे गोपाल राम की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आनंद राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच राजस्व उपनिरीक्षक महेश प्रसाद बिजल्वाण, कानूनगो जितेंद्र थपलियाल और राजस्व उपनिरीक्षक पंकज बिष्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SASCI योजना 2025-26: सुधारों में तेजी लाकर 615 करोड़ की अनटाइड फंड का करें समुचित उपयोग — मुख्य सचिव आनंद बर्धन।

गांव में मातम और आक्रोश

इस वीभत्स घटना से पूरे कनगढ़ी गांव और आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई बेटा अपनी मां के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है। राजस्व पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का सही-सही पता लगाया जा सके।