Heritage of Mountainous Cultural Tradition: Hurdkiya Ball and Paddy Harvesting with Mountain Tiger Machines. पर्वतीय सांस्कृतिक परंपरा का धारोहर: हुड़किया बॉल और पर्वतीय बाघ यंत्रों के साथ धान की रोपाई।

Heritage of Mountainous Cultural Tradition: Hurdkiya Ball and Paddy Harvesting with Mountain Tiger Machines.

Heritage of Mountainous Cultural Tradition: Hurdkiya Ball and Paddy Harvesting with Mountain Tiger Machines. पर्वतीय सांस्कृतिक परंपरा का धारोहर: हुड़किया बॉल और पर्वतीय बाघ यंत्रों के साथ धान की रोपाई।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

Heritage of Mountainous Cultural Tradition: Hurdkiya Ball and Paddy Harvesting with Mountain Tiger Machines. हमारी संस्कृति हमारी धरोहर। हुड़के कि थाप पर कि गयी धान की रोपाई को पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के निवास स्थान द पहाड़ी ऑर्गेनिक फॉर्म ग्राम उमेदपुर, रामनगर में विगत वर्षों के भाति इस वर्ष भी हमारी पर्वतीय सांस्कृतिक परंपरा के तहत हुड़किया बॉल का आयोजन किया गया जिसमें हुड़के की थाप पर पर्वतीय बाघ यंत्रों के साथ धान की रोपाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

 

 

रणजीत रावत ने कहा कि यह हमारी पुराणिक सांस्कृतिक विधा है पहले सामूहिक खेती हुआ करती थी और खेती में काम करते समय किसानों को ज्यादा थकान ना हो तो उनके साथ एक आदमी हुड़का बजाके गाना गाता था तो उनका मनोरंजन भी होता था और काम भी ज़ल्दी होता था. और आज ये विधा लगभग विलुप्त सी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी पीढ़ी ने हमें यह विधा सौंपी थी तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को इसको सौप कर जाएं. उसी के तहत पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुड़किया बॉल का आयोजन किया गया है. इस दौरान मातृशक्ति, क्षेत्रीय ग्रामीण जन, युवा शक्ति सहित सैकड़ों जन मौजूद रहे।