एनएच 309 पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत।

एनएच 309 पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीरूमदारा। आज सुबह पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। एनएच 309 पर पीरूमदारा मुख्य चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जैनब (उम्र 45 वर्ष) और उनके बेटे फैजान (उम्र 25 वर्ष) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

मृतक जैनब और फैजान, भावपुरा रामपुर के निवासी थे और यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हुए थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

 

 

इस हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, और वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के कड़े उपायों की मांग कर रहे हैं।