खबर का असर :  कवरेज कर रहे पत्रकार को पीटना पड़ा भारी, पिता, पुत्र, बेटी पर हुआ मुकदमा दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

खबर का असर :  कवरेज कर रहे पत्रकार को पीटना पड़ा भारी, पिता, पुत्र ,बेटी पर हुआ मुकदमा दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। शराब और जुए के अवैध कारोबार की शिकायत पर खबर की कवरेज करने गए इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता से आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी ने बताया कि देहली 24 भारत के पत्रकार अरबाज खान ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके मुताबिक मंगलवार, 9 जुलाई को पूछड़ी गांव के लोगों ने अरबाज खान निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी को सूचना दी कि फौजी कॉलोनी में प्रताप उर्फ दादी शराब का अवैध कारोबार करता है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

प्रताप के साथ उसका बेटा रिंकू और बेटी अंजली भी शराब और जुए का अवैध कारोबार करते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। यहां आकर शराब पीने वाले स्थानीय महिलाओ के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता भी करते हैं। इस पर अरबाज मौके पर जाकर कवरेज करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 125 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

तो प्रताप, उसके बेटे रिंकू और बेटी अंजली ने कवरेज करने का विऱोध किया और अंजली ने अरबाज को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। रिंकू ने भी उसके सिर पर पत्थर से वार किया। प्रताप ने अरबाज को लात-घूसों से मारा। पुलिस ने जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109/115/352 में मुकदमा दर्ज किया है।