अवैध तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

अवैध तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दबोचा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने प्रेम को हाथीडगर मालधनचौढ़ क्षेत्र से तथा कमल को चौधरी ढाबा पिरूमदारा के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

ख़बर शेयर करें -