आक्रोश में आकर पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला, हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मिर्जापुर में थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत निबावल गांव में शनिवार की दोपहर आपसी कहासुनी के बाद पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के निबावल गांव निवासी रेखा (33) का पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी में पति गोपी ने आक्रोश में आकर घर की कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गले पर कुल्हाड़ी से हमले से रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

परिजन  ने पुलिस को सूचना दिया।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई । जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। मौत खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका को दो पुत्र एक पुत्री है।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी रही। मौके पर लालगंज थाना प्रभारी के बाद सीओ लालगंज दीक्षांत राज मौके पर पहुंचे। सीओ दीक्षांत राज ने बताया कि आरोपी पति सनकी था। उसका इलाज चल रहा था। उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर हमला कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *