घने कोहरे के बीच एक आई-20 कार पेड़ से जा टकराई हादसे में, होटल मैनेजमेंट के छात्र की हूई मौत।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में घने कोहरे के बीच एक आई-20 कार पेड़ से जा टकराई। हादसे  के बाद कार में आग लग गई। राहगीरों ने कार से धुंआ निकलते हुए देखा तो पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दे दी। बाद में दोनों घायल छात्रों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त सुखविंदर सिंह (24) के रूप में हुई है। हादसे में जख्मी हुए  दूसरे छात्र रहराज सिंह (21) का इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक सुखविंदर परिवार के साथ अशोक विहार फेज-3 में रहता था। इसके परिवार में पिता बलजीत सिंह व अन्य सदस्य हैं। वहीं हादसे में घायल हुआ रहराज परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-13 में रहता है। दोनों एक दूसरे के करीबी दोस्त थे। सुखविंदर कनाडा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

 

 

 

वह कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टियों में भारत लौटा था। वहीं रहराज सिंह कनाडा जाने की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार रात को वह घूमने जाने की बात कर घर से निकले थे। इस बीच वह 3.15 बजे एनपीएल के गेट नंबर-3 के सामने पहुंचे। यहां उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई।राहगीरों ने जब हादसे को देखा तो मामले की खबर पुलिस को दी। कार में आग लगने के बाद राहगीरों ने घायलों को कार से निकाल लिया  था। बाद में दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।