गर्भवती महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सत्यम हॉस्पिटल को किया सील।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

गोरखपुर – गर्भवती महिला की मौत के मामले में प्रशासनिक दबाव के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में भटहट-बांसस्थान मार्ग पर स्थित सत्यम हॉस्पिटल को सील कर दिया है। सारे दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीम के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया है।

 

एएसपी मानुष पारिकर, एसीएमओ डॉ. अनिल सिंह टीम के साथ जब सत्यम हॉस्पिटल पहुंचे तो उससे पहले संचालक, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान कोई भी मरीज भर्ती नहीं मिला। हॉस्पिटल के अंदर घुसते ही अधिकारी वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

 

जर्जर मकान में दुर्गंध फैल रही थी और आसपास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। ऑपरेशन थियेटर का बुरा हाल था। जंग लगे कई उपकरण रखे गए थे। पुलिस के हाथ मरीजों के पंजीकरण का रजिस्टर नहीं लगा। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग पर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर किस आधार पर ऐसे अस्पताल को पंजीकृत किया गया था। सत्यम हॉस्पिटल का विवाद कोई नया नहीं है। इससे पूर्व तीन बार हॉस्पिटल की शिकायत हो चुकी थी, लेकिन हर बार स्वास्थ्य विभाग वसूली के नाम पर उसे मोहलत देते गया। यही वजह है कि विभाग की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई। 18 नवंबर को एडी हेल्थ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अनिल सिंह ने हॉस्पिटल की जांच की थी। जांच में सब कुछ मानक विहीन मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

 

 

उस वक्त तीन मरीज भर्ती होने की वजह से संचालक को एक दिन का समय दिया गया था। लेकिन, उसने अस्पताल बंद नहीं किया और न ही इस विभाग ने दूसरी बार कार्रवाई की जहमत उठाई। इसी क्रम में 13 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने सत्यम हॉस्पिटल की जांच की थी। इस दौरान तीन गर्भवती भर्ती थीं। एक नवजात भी भर्ती मिला था। इसके बाद भी अस्पताल को सील नहीं किया गया था। तीसरी जब गर्भवती की मौत हुई तब जाकर स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और प्रशासन के दबाव में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

 

 

 

 

एसीएमओ डॉ. अनिल सिंह ने इसी क्रम में तरकुलहा नहर चौराहे पर स्थित न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल की जांच की। यहां पर अपंजीकृत मेडिकल स्टोर भी मिला। अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं मिले। लेकिन, ऑपरेशन थियेटर में खून से सना हुआ ग्लब्स और अन्य मेडिकल बॉयोवेस्ट मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया। इसी तरह भटहट कस्बे में संचालित पॉपुलर पैथालॉजी को भी अवैध रूप से चलाए जाने पर सील कर दिया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *