हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी द्वारा एक्सटेंशन ट्रेनिंग सेंटर गौलापार में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा मित्रों, महिला दल के सदस्यों तथा अन्य कर्मचारियों को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए निर्देश।

प्रशिक्षण का संचालन अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) मिन्दर पाल सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

इस दौरान आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और प्रारंभिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हो सके।

अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्रों, महिला दल एवं कर्मचारियों की अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन संबंधी क्षमता को मजबूत बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सुरक्षित, तत्पर और प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हो रहा पालन* *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर सीज*

अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी ने बताया कि जनजागरूकता बढ़ाने और क्षमता विकास को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।


ख़बर शेयर करें -