मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे प्रचार,वोट की करी अपील।

मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे प्रचार,वोट की करी अपील।
ख़बर शेयर करें -

मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे प्रचार,वोट की करी अपील।

 

मातृशक्ति का विश्वास मंगलोर में खिलेगा कमल-रेखा आर्या

देश और राज्य के विकास के लिए पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व मे हो रहें ऐतहासिक विकास कार्य-रेखा आर्या

मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे प्रचार,वोट की करी अपील

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में गूंजी पारंपरिक होली, मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया उत्साह

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

हरिद्वार:आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जनपद हरिद्वार के मंगलोर उपचुनाव के अन्तर्गत नारसन कला व टिकोला कला और बूढ़पुर जट्ट पहुंची। जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों से प्रसन्न होकर मंगलोर की जनता प्रचंड मत से यहां के भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने जा रही है।उन्होंने इस दौरान सभी देवतुल्य जनता से आगामी 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास हेतु शत प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण

 

 

आपको बता दे कि मंगलोर विधानसभा से विधायक सरबत करीम अंसारी की मृत्यु और बद्रीनाथ विधानसभा से राजेन्द्र भंडारी के सीट से त्यागपत्र देने के फलस्वरूप यह सीटे खाली हुई थी ।जिसपर की अब उपचुनाव हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

उपचुनाव के मद्देनजर ही दोनों विधानसभाओ में आज प्रचार का अंतिम दिन है जहां की यह प्रचार किया जा रहा है।

 

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, विधानसभा प्रभारी नरेश कुमार सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मातृशक्ति और देवतुल्य जनता उपस्थित रहीं।