बड़ी खबर- महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल।

बड़ी खबर- महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल।

बड़ी खबर- महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के माध्यम से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र के डांडा गांव निवासी इस महिला ने एक बेटा और दो बेटियों को जन्म दिया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। यह चकराता क्षेत्र का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेरक मित्तल ने माता-पिता और परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके कारण उत्तराखण्ड सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी डिलीवरी के मामले यहाँ आते हैं। ऐसे मामलों में डिलीवरी संवेदनशील होती हैं, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं और कुशल डॉक्टरों की टीम के कारण यह डिलीवरी सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  गांवों के बीच छिड़ेगी स्वच्छता की जंग, 5 अक्टूबर से शुरू होगा अनूठा अभियान।

 

 

महिला के पति, जो सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं, को जैसे ही उनकी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली, वह तुरंत छुट्टी लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला गांव में ही रहती थीं और प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल के कुशल डॉक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई और महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

 

 

डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह मामला मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा और तीन बच्चों के जन्म के बाद परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।