ऑपरेशन क्रैकडाउन में नैनीताल पुलिस का सघन अभियान, 335 सत्यापन, 53 पर कार्रवाई, हजारों का जुर्माना वसूला।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे Operation Crack Down Verification Drive के तहत नैनीताल पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में 15 फरवरी 2026 से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर होटल, आश्रम, होम-स्टे, हॉस्टल, शिक्षण संस्थान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र तथा एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है।
📍 आज की प्रमुख कार्रवाई:
-
56 होटल/ढाबों की जांच
-
335 व्यक्तियों का सत्यापन
-
53 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई
-
₹25,750 का जुर्माना वसूला गया
पुलिस का कहना है कि आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्धों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।






