शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा को पूरी तरह से किया प्रतिबंधित, टैक्सी, ऑटो और टेंपो संचालकों को नियमों का पालन गंभीरता से करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने टैक्सी, ऑटो और टेंपो संचालकों संग बैठक कर नियमों का पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हल्द्वानी शहर में चल रहे ऑटो का तय रूट के अनुरूप निश्चित रंग निर्धारित किया जाएगा।

 

 

इससे एक रूट के ऑटो दूसरे रूट पर नहीं जा पाएंगे। हालांकि ऑटो के रंग निर्धारण में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। फिलहाल शहर के मुख्य मार्ग मंगल पड़ाव से ओके होटल तक जीरो जोन रहेगा। यहां ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चल पाएंगे। बैठक के दौरान एसपी सिटी ने कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

 

बहुद्देशीय भवन में हुई बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी संचालकों पर कार्रवाई करना उद्देश्य नहीं है। पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारना चाहती है। उन्होंने चेताया कि जो नियमों का पालन नहीं करेगा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, ये सिर्फ गलियों में चलेंगे। ऑटो के लिए रूट के अनुसार रंग तय किए जाएंगे। तय रूट पर निर्धारित रंग के ऑटो ही चल सकेंगे। नगर निगम, सिंधी चौराहा, जेल रोड चौराहा, ताज चौराहा से ऑटो व टेंपो संचालित नहीं होंगे। अभी चालानी कार्रवाई हो रही है। इसके बाद नियम तोड़ने पर मुकदमा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

एसपी सिटी ने बताया यातायात व्यवस्था की जांच को दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम कोतवाली तो दूसरी वनभूलपुरा थाने से बनाई गई है। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग समय तय किए गए हैं। बताया कि रात्रि गश्त के बाद दूसरी टीम सुबह चार बजे तक यातायात व्यवस्था का हाल देखेगी।

 

 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार सुबह एसपी सिटी हरबंस सिंह ने सड़कों पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वाहनों पर लगे प्रेशर हॉर्न की जांच की। इस दौरान एक वाहन में प्रेशर हॉर्न लगा पाया गया। वाहन का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को विभिन्न रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ (प्रवर्तन) नंद किशोर ने बताया कि परिवहन विभाग ने कुल 130 चालान किए। इसमें बिना डीएल 28, ओवरलोडिंग में 14, बिना परमिट 7, बिना फिटनेस 4, टैक्स में 20, सीट बेल्ट पर 8 चालान किए गए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *