खेत में एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवन्दरी चंवर के खेत में एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, रविवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला गवांदरी गांव निवासी शिव लाल साह की 38 वर्षीय पत्नी बबिता देवी बताई जाती है। बताया जाता है की शनिवार की रात महिला रोज की तरह परिवार के सदस्यों को खाना खिलाकर सोने चली गई। इस बीच पूरा परिवार सो गया। सुबह स्वजन जब उठे तो महिला घर से गायब थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

परिजन उसके मोबाइल पर फोन लगाए, लेकिन मोबाइल बंद था। तभी गांव के लोगों को सूचना मिली की एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है। महिला का बेटा जब मौके पर पहुंचा तो उसने अपनी मां की पहचान लिया। मृतका के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया की मां हर रोज बहन के साथ शौच करने जाया करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

हालांकि, आज मां ने बहन को नहीं जगाया, जिससे बहन सोई रह गई। सुबह उठकर जब देखा गया तो मां घर में नहीं थी। कुछ ही देर बाद पता चला की एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो मेरी मां थी। उसकी कनपटी में गोली मारी गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। बताया जाता है की मृतका के पति पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। एक बेटा और एक बेटी है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं।