नशे की लत को पूरा करने के लिए पहले किया दुकान में काम फिर मालिक का भरोसा जीतकर दे दिया चोरी को अंजाम इन चोरों के हिस्ट्री जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

पुलिस पूछताछ में चोरी का मास्टरमाइंड सरगना अमान ने बताया कि मुझे नशे की लत है और और मेरे दोनो साथी वसीम पुत्र महबूब अली व वसीम पुत्र इमरान भी नशा करते हैं कुछ दिन पहले हमारे पास कोई काम ना होने पर हमने प्लान किया कि किसी की दुकान में नौकरी करते हैं और चुपके से वहां चोरी करेंगे और किसी को पता नहीं चलेगा फिर मैंने प्लानिंग के हिसाब से शहजाद के यहां दुकान में नौकरी की और तीन-चार दिन नौकरी करने के बाद उसका भरोसा हासिल किया एवम दो-तीन दिन पहले वहां से कुछ सामान चोरी कर लिया मैंने वसीम पुत्र इमरान वसीम पुत्र महबूब को दुकान पर ही बुलाया और हमने वहां से 3 कट्टे सामान चुरा लिये, मगर शातिर चोर यह भूल गए कि कानून के हाथ लंबे होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

क्योंकि मुखानी थाना क्षेत्र से चोरी की घटना में शामिल तीन अभियुक्त गणों
1-अमान, पुत्र मोहम्मद फहीम, निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के पास इंदिरानगर बड़ी रोड थाना वनभूलपुरा उम्र 20 वर्ष
2 वसीम, पुत्र-इमरान, निवासी मोहम्मदी चौक के पास पप्पू का बगीचा बनभूलपुरा उम्र 26 वर्ष।

3- वसीम, पुत्र-महबूब अली निवासी चैनल गेट मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा उम्र 38 वर्ष को Nainital Police द्वारा वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।