ऑपरेशनमुक्तिअभियान को सफल बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

 दिनांक 22.08.2022 को हरबंससिंह, एसपीसिटीहल्द्वानी द्वारा प्राथमिकविद्यालयराजपुरा में जाकर रैली का आगाज कर स्थानीय लोगों को भिक्षावृत्ति के संबंध में जागरूक किया गया।

जन जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर बरसाती नहर रोड-प्रेम टॉकीज-मुख्य हाईवे-मंगलपड़ाव-मच्छी बाजार से बनभूलपुरा होकर राजपुरा में समाप्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री धामी का स्थलीय निरीक्षण।

रैली से माध्यम से स्कूल के बच्चों ने स्लोगन तथा नारे लगाकर स्थानीय लोगों को भिक्षावृत्ति का उन्मूलन कर शिक्षित समाज को स्थापित करने हेतु जागरूक किया गया। सभी लोगों से भिक्षावृत्ति जैसे बुराईयों का अंत करने के लिए अपना अभिन्न योगदान देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

जागरूकता रैली में श्रीमती ललिता पांडे, निरीक्षक प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी, दिनेश जोशी, प्रभारी चौकी राजपुरा, बालकों के संरक्षण से जुड़े विभाग, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि/सदस्य, नैनीताल जिले की ऑपरेशन मुक्ति की टीम तथा विद्यालय के शिक्षक एवम् स्कूल के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *