ससुराल में घुसकर पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार।

ससुराल में घुसकर पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

इटावा जिले के कटरा शमशेर खां में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई, जहां पति ने ससुराल में घुसकर पत्नी की बांका से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के समय पत्नी की भांजी भी वहां मौजूद थी। घटना के बाद आरोपी पति ने घर की गैलरी में खड़ा होकर पुलिस का इंतजार किया और हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

घटना के विवरण के अनुसार, गुलफाम नामक व्यक्ति अपनी पत्नी फरहीन (22) से घरेलू विवाद के चलते परेशान था। फरहीन अपनी मां फहमीदा के साथ कटरा शमशेर खां की नई बस्ती में किराए के मकान में रह रही थी। गुलफाम ने मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

जब फरहीन ने पति के साथ जाने से इनकार किया, तो गुलफाम ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फरहीन पर बांके से कई वार किए, जिससे उसका गला काट दिया। हत्या की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर इकट्ठा हो गए। गुलफाम हाथ में खून से सना बांका लेकर गैलरी में खड़ा होकर बाहर से आई भीड़ को अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की बात बताता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

 

 

 

मोहल्ले वालों ने आरोपी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फरहीन के भाई मोहम्मद वारिस ने आरोप लगाया कि जीजा शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण वह मायके आ गई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंधों की बात कही है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।