डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत: चालक समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल।

डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत: चालक समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे कफारा मार्ग पर टापरपुरवा गांव के निकट एक डीसीएम और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस गंभीर हादसे में ट्रक और डीसीएम के चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

हादसे के समय ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे धौरहरा सीएचसी भेजा गया है। डीसीएम चालक सकटू (35) पुत्र रघुनाथ निवासी जम्हौरा और मिश्री लाल (55) पुत्र मंगल, निवासी जम्हौरा थाना पढुआ भी इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में शामिल हैं। ट्रक चालक की पहचान अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

kj
tara