बरेली से कुमाऊं के जिलों में कर रहे थे स्मैक की सप्लाई, एसएसपी नैनीताल की रणनीति के सामने हुए धारासाई। 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

दिनांक 19.08.2022 को एसओजी तथा हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीनपानी गौलापुल रास्ते पर मो0सा0 UK04F-4649 होण्डा साईन सवार अभियुक्त असरफी लाल पुत्र चन्द्र सिंह निवासी ग्राम चमरोहा तहसील मीरगंज जिला बरेली उ0प्र0 के कब्जे से 237.03 ग्राम व शिव कुमार कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम नूरपुर तहसील दातागंज जिला बदायूँ उ0प्र0 के कब्जे से 112.44 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर न0 436/2022 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम असरफी लाल, मुकदमा एफआईआर न0 437/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम शिव कुमार कोतवाली हल्द्वानी पंजीकृत कर मो0सा0 UK04F-4649 होण्डा साईन को एमबी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *