स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा, मैनेजर समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून – पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने की शिकायत पर छापा मारा। मौके पर पुलिस को दो महिलाओं समेत पांच लोग मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया। वहीं मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर वितरण पर रोक, केवल होम डिलीवरी से मिलेगी गैस — एसएसपी की जनता से अपील।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा स्थित जिला पंचायत मार्केट में एक कांप्लेक्स में स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम किया जा रहा है। शिकायत पर शनिवार शाम प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम को साथ लेकर छापा मारा। इस बीच पुलिस आने की भनक लगने पर स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी शामली मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने छापा मारकर मैनेजर शिवा निवासी शामली, प्रवीण निवासी राजस्थान हाल भगवानपुर और नासिर निवासी खेलपुर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के खर्च में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव बोले—बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।

 

 

दो महिलाओं को भी पकड़ा गया। पूछताछ के बाद महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जुर्माना वसूलकर चालान कर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *