कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 11 जून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित बैठक में 15 जून को श्री कैंचीधाम (नैनीताल) में होने वाले स्थापना दिवस वार्षिक मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

मुख्य सचिव ने आगामी 10 दिनों के लिए विस्तृत रूट प्लान, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के लिए जोनल एवं सेक्टोरल प्लान तैयार किया जाए तथा रूट प्लान और पार्किंग संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार राज्य और राज्य के बाहर भी किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

उन्होंने मेला क्षेत्र और पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मल्टीलेवल पार्किंग के सुचारू संचालन और पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए निकासी योजना (एवाक्यूएशन प्लान) तैयार रखने, पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं,

एम्बुलेंस और आपदा प्रबंधन संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को निकासी योजना की विस्तृत जानकारी देकर उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान 🌳🌿

उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों को तैयार कर आवश्यक मरम्मत एवं ब्लैक टॉपिंग कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव  धीराज सिंह गर्ब्याल, कुमाऊं आयुक्त  दीपक रावत, आईजी कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल  ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मंजुनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।