मेट्रो में रासलीला, प्रेमी जोड़ा लोगों के बीच बैठकर किस तरह करते रहे हरकते, देखते रहे लोग।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

दिल्ली मेट्रो का एक और शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रों में अश्लील हरकते करते हुए कपल के वीडियो सामने आ रहे हैं। वीडियो में प्रेमी जोड़े लोगों के बीच बैठकर बेशर्मी से एक दूसरे को किस कर रहे हैं। प्रेमी जोड़े के इस कृत्य को देखकर मौजूद यात्री आपत्ती भी नहीं कर रहे हैं। लोग इस बेशर्मी को अनदेखा करते हुए सफर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

कपल खुलेआम चलती मेट्रो में साथ सीट पर बैठे हुए हैं और किस कर रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी नेता विरेंद्र तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो से पहले भी विरेंद्र तिवारी ने दिल्ली मेट्रों का ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था। नए वीडियो को शेयर करते हुए नेता जी ने लिखा, ‘#दिल्लीमेट्रो में भी प्रेम लीला, किस ओर ले जा रहे हैं ये लोग #भारतीयसंस्कृति को ? बहुत दुःख हुआ ये देखकर। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो सार्वजनिकता में भी अश्लीलता फैलाते हैं।’

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल से चोरी के लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर।

 

 

बता दें कि इस वीडियो को अबतक 290 लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि 364 लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियों को अबतक 5532 लोगों ने देखा है। वीडियो पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं और कपल के इस कृत्य को गलत बता नसीहत दे रहे हैं।

kj
tara