वन सुरक्षा बल की कार्यवाही में अवैध आर.बी.एम. परिवहन करने वाला डंपर जब्त।

ख़बर शेयर करें -

वन सुरक्षा बल की कार्यवाही में अवैध आर.बी.एम. परिवहन करने वाला डंपर जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देशन तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा बल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को वन सुरक्षा बल की टीम द्वारा गश्त के दौरान बड़ी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस अलर्ट, 480 से अधिक दुकानों की हुई सघन चेकिंग।

दोपहर लगभग 12:00 बजे बाजपुर रोड, गजरौला क्षेत्र में एक डंपर (रजिस्ट्रेशन संख्या UK07CB-2113) को बिना वैध प्रपत्रों अथवा रॉयल्टी के आर.बी.एम. (रेत, बजरी, मौरंग) ले जाते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को वन अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु बन्नाखेड़ा रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने किया 23वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन।

इस दौरान मौके पर मौजूद दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, जो क्रेशर के भीतर प्रवेश कर गईं, भागने में सफल रहीं।

वन विभाग की यह कार्यवाही अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  सेब, कीवी, मिलेट और ड्रैगन फ्रूट नीति से बागवानी को नई दिशा - 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ किसानों को