वन सुरक्षा बल की कार्यवाही में अवैध आर.बी.एम. परिवहन करने वाला डंपर जब्त।

ख़बर शेयर करें -

वन सुरक्षा बल की कार्यवाही में अवैध आर.बी.एम. परिवहन करने वाला डंपर जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देशन तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा बल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को वन सुरक्षा बल की टीम द्वारा गश्त के दौरान बड़ी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

दोपहर लगभग 12:00 बजे बाजपुर रोड, गजरौला क्षेत्र में एक डंपर (रजिस्ट्रेशन संख्या UK07CB-2113) को बिना वैध प्रपत्रों अथवा रॉयल्टी के आर.बी.एम. (रेत, बजरी, मौरंग) ले जाते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को वन अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु बन्नाखेड़ा रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

इस दौरान मौके पर मौजूद दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, जो क्रेशर के भीतर प्रवेश कर गईं, भागने में सफल रहीं।