दुखद : सड़क हादसे में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई दुखद मौत, परिवार में कोहराम मच गया, क्षेत्र में शोक की लहर।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रामनगर नैनीताल जनपद में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामले में बीते देर शाम हुए एक एक सड़क हादसे में जिप्सी चालक की दुखद मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर को वापस आ रहा था ठेला गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पंजाब पुर के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर की थी, जो ढेला की ओर से रामनगर जा रही थी, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार डिस्कवर नंबर 04/ 7395 चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

शनिवार देर शाम ग्राम ढेला निवासी पंकज अधिकारी (29 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी बाइक पर सवार होकर रामनगर से सामान लेकर अपन घर वापिस आ रहा था। इसी दौरान ग्राम सावल्दे में अनियंत्रित एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंकज को को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम ढेला निवासी पंकज अधिकारी कॉर्बेट में जिप्सी चलाने का कार्य करता था। घर वापिस आते समय उसकी बाइक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *