कांवड़ मेला अंतिम फेज में लगभग 2 करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर हुए रवाना।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

हरिद्वार – में कांवड़ यात्रियों के लिए बनाई गई सभी पार्किंग कांवड़ियों से पैक होने लगी हैं। दूसरे जिलों और प्रदेशों से कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ समय में कांवड़ यात्रा का चलन काफी बढ़ा है। डाक कांवड़ में एक बड़ी गाड़ी में 25 से 35 लोगों का ग्रुप कांवड़ लेकर जाता है। शिव भक्तों का ये ग्रुप तीन से चार दिन हरिद्वार में रूकता है और इस बीच कांवड़िया खुद ही खाना बनाकर खाते है। कांवड़ मेले में 3 दिन प्रशासन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। कांवड़ मेला अपने अंतिम फेज में है और डाक कांवड़ की आमद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

पैदल यात्रियों के साथ.साथ डाक पैदल कांवड़ यात्रियों और डाक कांवडों ने सड़कों पर कब्जा जमा लिया है। 14 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 2 करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर रवाना हो चुके है। जिला प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है। प्रशासन को श्रद्धालुओं का भी सहयोग मिल रहा है। कांवड़ मेले में करीब चार करोड़ शिव भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *