पर्यटन नगरी नैनीताल में कल देर रात शराब के नशे में नैनी झील के गहरे नाले में गिरा व्यक्ति।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

Nainital Police के चीता क्रम की तत्परता से बच गई जान घायल व्यक्ति को आपातकालीन वाहन 108 की सहायता से उपचार हेतु भिजवाया गया अस्पताल। दरअसल कल देर रात नैनीताल पुलिस के चीता कर्मी शिवराज राणा को सूचना मिली एक व्यक्ति शराब के नशे में नैनी झील को जाने वाले गहरे नाले मैं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर चीता कर्मी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ना सिर्फ रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति को नैनी झील के गहरे नाले से निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

 

बल्कि उसे आपातकालीन वाहन 108 की सहायता से नजदीकी बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल भिजवाया गया। यदि समय रहते उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर नहीं निकाला जाता तो नैनीताल की कड़कड़ाती ठंड में घायल व्यक्ति के साथ अनहोनी होने की संभावना थी।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

#helpinghands Uttarakhand Police