उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 की मौत

उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 की मौत।
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

उत्तराखंड के गंगनानी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया है। यहां एक बस के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हैं। इस दौरान एक यात्री लापता है। बस में कुल 35 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग: तारा घिल्डियाल।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को गंगोत्री राजमार्ग पर गंगनानी में हुई बस दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी नजर रखने को कहा है।

 

 

उत्तरकाशी की तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत आने वाले गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर बात की और घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलिकॉप्टर को तैयार रहने के लिए कहा गया है। गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  जेल नहीं, नई जिंदगी की पाठशाला! हल्द्वानी जेल में बदल रही महिला बंदियों की तकदीर।

ख़बर शेयर करें -