रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
रामनगर स्थित Krishna Garden Resort में 26 फरवरी 2026 को डिस्ट्रिक्ट 311 की महिलाओं द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, साथ ही कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कई वर्षों बाद “बुरा न मानो होली है” थीम के अंतर्गत आकर्षक टाइटल्स प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर सदस्याएं अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। “I Love Inner Wheel” प्रोजेक्ट के तहत सभी ने एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
🎶 नृत्य, गीत-संगीत, हाउजी (तंबोला) और विभिन्न मनोरंजक खेलों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया।
🏆 प्रतियोगिताओं में
प्रथम स्थान – आँचल गोयल
द्वितीय स्थान – यशवी अग्रवाल
विजेताओं को क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सेक्रेटरी अंजली जिंदल, ट्रेज़रर मीना मित्तल, CGR पियूषी अग्रवाल, प्रीति बंसल, चारुल जिंदल, प्रियंका अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, स्वाति, ज्योति, रुचि गदे, रीता दर्शिका सहित अन्य गणमान्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
रंग, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ यह होली मिलन समारोह विभिन्न सरप्राइज और खेलों के बीच हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।






