बाहरी और संदिग्धों पर शिकंजा, नैनीताल पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान।

ख़बर शेयर करें -

बाहरी और संदिग्धों पर शिकंजा, नैनीताल पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु चलाए जा रहे Operation Crackdown के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में जनपद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

 

251 लोगों के सत्यापन, 63 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही, लगभग 27 हजार रु0 के चालान

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाने हेतु वृहद सत्यापन अभियान (Operation Crack Down Verification Drive) चलाकर विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/संदिग्ध, विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों में लिप्त, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

 

 

 

उक्त के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को विशेष टीम बनाकर दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन Operation Crack Down Verification Drive के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

 

 

 

जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

📍 जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा आज निम्नलिखित कार्यवाही की गई है:–

▫️कुल होटल/ढाबे चेक– 78
▫️251 लोगो के सत्यापन
▫️अनियमितता पाने पर 63 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई।
▫️26,750 रुपए जुर्माना

नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है।