“मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश: कैंसर हॉस्पिटलों की सुविधाएं और मैनपॉवर की सुनिश्चितता”

ख़बर शेयर करें -

“मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश: कैंसर हॉस्पिटलों की सुविधाएं और मैनपॉवर की सुनिश्चितता”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले 300 बैड के कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला देहरादून तथा 200 बैड वाले मदर एण्ड चाइल्ड हेल्थ हॉस्पिटल हरिद्वार की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणो, उपचार सुविधाएं तथा मैनपॉवर की उपलब्धता को एक साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨BREAKING: नैनीताल में अराजकतत्वों में मची खलबली! एसएसपी मंजुनाथ टीसी का 'ऑपरेशन प्रहार' की ताबड़तोड़ कार्यवाही💥 💥 484 संदिग्धों की कुंडली खंगाली, इनामी अपराधियों को बिल से खींच लाई नैनीताल पुलिस, 2 गुंडों को जिले से बाहर खदेड़ा

 

 

इस सुपरस्पेशिलिटी कैंसर अस्पताल का संचालन अगले एक वर्ष में आरम्भ हो जाएगा। मुख्य सचिव ने कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला के संचालन के पहले दिन से ही अस्पताल में सभी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश चिकित्सा विभाग को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बैड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

 

बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

..

मा.मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ दौड़ा उत्तराखंड: “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी।

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून

उत्तराखण्ड, देहरादून।