
🚨BREAKING: नैनीताल में अराजकतत्वों में मची खलबली! एसएसपी मंजुनाथ टीसी का ‘ऑपरेशन प्रहार’ की ताबड़तोड़ कार्यवाही💥
💥 484 संदिग्धों की कुंडली खंगाली, इनामी अपराधियों को बिल से खींच लाई नैनीताल पुलिस, 2 गुंडों को जिले से बाहर खदेड़ा
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल।
जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है।
पुलिस द्वारा 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 07 शातिर वांछित/इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 02 अपराधियों को जिला बदर किया गया। इसके साथ ही जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 111 असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 484 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया और BNS/BNSS के तहत 07 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। वहीं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग और गलत नंबर प्लेट जैसे मामलों में 110 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 31 वाहन सीज किए गए और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा जनपद में संचालित 243 होटल, ढाबों, पब और बार की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस




