कलयुगी मां ने करी बेटी की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

मवैया गांव में लापता पांच वर्षीय बच्ची सौम्या का शव कुंए से मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मां ने ही बच्ची की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी थी। उसने मामले को हादसे का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तफ्तीश के चलते उसकी पोल खुल गई। पुलिस कस्टडी में महिला को अपने किए का कोई पछवाता नहीं रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के देवी-देवताओं का अपमान करने वाली ज्योति अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, महिलाओं और लोकसंस्कृति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कुमाऊँ में उबाल।

 

मवैया गांव में संजय यादव की पुत्री सौम्या यादव (4) शुक्रवार देर रात करीब दो बजे घर से कहीं गायब हो गई थी। रात में ही जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह मासूम का शव घर के बाहर कुएं में तैरता हुआ मिला। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला।  पति ने शक के आधार पर पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने दो दिन पहले बच्ची की मां ममता को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। रविवार को पुलिस ने घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब।

 

 

 

पुलिस ने संजय यादव को बताया कि उसकी बच्ची सौम्या की हत्या उसकी मां ममता ने ही की है। संजय यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ममता घर में सलवार, समीज, जींस और टीशर्ट पहनकर घूमती थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के टेढ़ा गांव में हाथी का कहर, महिला पर जानलेवा हमला।

 

 

 

उसका चाल-चलन भी सही नहीं था। टोका टाकी करने पर आए दिन उसकी पत्नी के साथ विवाद होता था। ममता कई बार उसको छोड़कर जाने की बात कहती थी लेकन सौम्या के कारण वह पति से संबंध खत्म नहीं कर पा रही थी। इसके कारण वह काफी दिनों से डिप्रेशन में रहती थी। संबंध खत्म कर दूसरी शादी करने के लिए उसने बच्ची को रास्ते से हटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *