देवभूमि के देवी-देवताओं का अपमान करने वाली ज्योति अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, महिलाओं और लोकसंस्कृति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कुमाऊँ में उबाल।

ख़बर शेयर करें -

देवभूमि के देवी-देवताओं का अपमान करने वाली ज्योति अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, महिलाओं और लोकसंस्कृति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कुमाऊँ में उबाल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
देवभूमि उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं और लोकसंस्कृति पर आपत्तिजनक व अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में स्वयं को “ज्योति अधिकारी” बताने वाली महिला के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

बताया गया कि विगत दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान उक्त महिला ने हाथ में दराती लेकर प्रदर्शन किया और इस दौरान उत्तराखंड की महिलाओं को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही देवभूमि के देवी-देवताओं को “फर्जी” कहने जैसी अभद्र टिप्पणी भी की गई, जिससे स्थानीय महिलाओं और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित महिला पूर्व में भी विभिन्न ब्लॉग और सोशल मीडिया मंचों पर महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती रही है। इन टिप्पणियों को लेकर पहले भी विरोध दर्ज कराया जा चुका है।

मामले के सामने आने के बाद कुमाऊँ मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों ने देवी-देवताओं, महिलाओं और लोकसंस्कृति के अपमान को देवभूमि की अस्मिता पर हमला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।