कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या, बाद में आरोपित ने खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जींद जिले के गांव जजनवाला में शुक्रवार को बेटे ने तवे से वार कर मां की हत्या कर दी। बाद में आरोपित ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

 

 

गांव जजनवाला निवासी मोनू 25 की उसकी मां सुरेश देवी 53 के साथ कहासुनी हो गई ! जिस पर मोनू ने अपनी मां सुरेश देवी के गले पर रोटी बनाने वाले तवे वार कर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपित ने खुद को फांसी का फंदा लगा लिया। बताया जाता कि मोनू नशेड़ी प्रवृत्ति का था, उसका बड़ा भाई सोनू गाड़ी चलाता है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया! पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

 

सदर थाना नरवाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया की पुलिस मौके पर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *