अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर और बिंदुखेड़ा हत्यारी नदी के किनारे चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।

 

 

 

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 06 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 280 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 9000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

 

 

 

इसके बाद टीम द्वारा लालपुर में छापा मारकर अभियुक्त मान सिंह को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरिफ्तार किया । दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  24 नवंबर से हल्द्वानी में सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला, 250 स्टालों में दिखेगी देशभर की कला और उत्पाद।

 

 

टीम सदस्य
आबकारी निरीक्षक
महेंद्र सिंह बिष्ट

आबकारी सिपाही
वीरेंद्र,विकास,राजेंद्र,
रखी,अमित,पवन कंबोज