उधमसिंहनगर में तीन स्टोन क्रेशरों पर संयुक्त छापेमार कार्यवाही, अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर में तीन स्टोन क्रेशरों पर संयुक्त छापेमार कार्यवाही, अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

दिनाँक 24-06-2024 को उप निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेश एवं वन विभाग से प्राप्त शिकायत के कम में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 1-मै० गुरुनानक स्टोन प्रोडक्ट्स ग्राम जगतपुर तहसील बाजपुर जिला-उधमसिंहनगर 2-मै० श्री गुरु अंगद देव स्टोन इण्डस्ट्रीज ग्राम गुलजारपुर तहसील बाजपुर जिला उधमसिंहनगर 3-मै० अमर स्टोन केशर ग्राम गुलजारपुर तहसील बाजपुर जिला-उधमसिंहनगर के स्टोन केशरों में छापामार कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

 

 

कार्यवाही के दौरान उक्त स्टोन केशरों में स्टाक से अधिक उप खनिज का भंडारण पाया गया तथा स्टोन केशरों के संचालन में अनियमितता पाई गई। इसी कम में उक्त स्टोन केशरों को संयुक्त छापेमार टीम द्वारा सील किया गया मै० महाराज स्टोन केशर ग्राम जुडका, कुण्डेश्वरी तहसील काशीपुर जिला-उधमसिंहनगर में भण्डारित उप खनिज की नपत करने के उपरान्त अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान निम्न अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थेः-

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में स्कूल बसों की लापरवाही, सुरक्षा नियम तार-तार—मासूम बच्चों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग बेखबर।

 

 

1. अमित गौरव, उप निदेशक खनन।

2. संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी रामनगर।

कुमार गौरव, भूतत्व एवं खनिकर्म ईकाई, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) 3 4. होशियार सिंह, भूतत्व एवं खनिकर्म ईकाई, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

यह भी पढ़ें 👉  🎬 उत्तराखंड बन रहा फिल्म इंडस्ट्री का नया हब, सीएम धामी का बड़ा दावा।

5. मोहन चन्द्र पाण्डे, वन दरोगा, रामनगर रेंज।

6. मौ० इमरान वन दरोगा, रामनगर रेंज।

7. तारिक हमीद वन दरोगा, रामनगर रेंज।

8. रामनगर रेंज व वन सुरक्षा बल का स्टाफ आदि।

उक्त सूचना को कुमाँऊ मण्डल के समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

(प्रकाश चन्द्र आर्य) प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर