ढेला ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारम्भ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

“वेस्ट वॉरीयर्स संस्था”, “रॉयल एनफील्ड” द्वारा सहयोग प्राप्त परियोजना *रिस्पांसिबल ट्रैवल इनीशिएटिव* के अंतर्गत पर्यावरण सखियों के माध्यम से पिछले 9 सालों से जिम कॉर्बेट और उसके आस-पास के गाँवों में सूखा कचरा प्रबन्धन पर कार्य कर रही है। अवगत कराना चाहता हूँ कि आज दिनांक 17 मार्च 2023 को सुबह ढेला ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के कार्यक्रम की शुरुआत के साथ गाँव में स्वच्छता का नया सूर्य उदय हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ ढेला पंचायत भवन में स्थानीय महिला मंडल दल एवं ग्राम वासियों के साथ पर्यावरण पर कचरे के दुष्प्रभाव एवं उस के समाधान के रूप में सही कचरा प्रबन्धन व्यवस्था को अपनाने पर केंद्रित बातचीत से हुई। उसके बाद माननीय मुख्य अतिथि ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री संजय नेगी वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय ग्राम प्रधान मदन मोहन द्वारा संयुक्त रुप से रिबन काटकर की गई। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 लोग उपस्थित रहे।