शरीर पर मौजूद कौन से तिल शुभ माने जाते हैं क्या होता है इनका मतलब, आइए जानिए इनका मतलब।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

पुरुष के शरीर पर दाहिनी ओर तिल होना शुभ एवं लाभकारी माना गया है जबकि महिलाओं के बायीं तरफ वाले तिल शुभ एवं लाभकारी माना जाता हैं. यदि किसी महिला के हृदय पर तिल हो तो वह सौभाग्यवती होती है. किसी भी व्यक्ति के शरीर पर बारह से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता. बारह से कम तिलों का होना शुभ फलदायक है। हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हो। समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तिल विभिन्न आकार और रूप-रंग के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। कुछ तिल शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ। लेकिन इसमें ये ध्यान देने की बात होती है कि तिल का निशान बहुत छोटा नहीं हो। अगर तिल बड़ा है तब ये प्रभाव डालता अन्यथा नहीं। तो चलिए आज जानते हैं शरीर पर स्थित तिलों के बारे में।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है, बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को संघर्षशील, जबकि दाएं गाल पर धनी बनाता है. माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है. दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है. जिस किसी के कंधे पर तिल बना हुआ होता है उसे अपने जीवन में बहुत मान-सम्मान मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आगमन से पहले सुरक्षा का फुल प्रोटोकॉल लागू।

अगर किसी के दायें गाल पर तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति तर्कवादी होता है। साथ ही धन कमाने में अग्रणी होता है।

 

माथे के बीच में तिल का मतलब होता है कि व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे में दाहिनी तरफ तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति धनवान है।

ऐसे लोग हमेशा दर्द में रहते हैं और इस कारण इन्हें उठने-बैठने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. माना जाता है कि जिन लोगों के गले के पिछले हिस्से पर तिल होता है वो साहसी भी होते हैं. इन्हें अपने जीवन में देश के लिए कुछ करने की इच्छा रहती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा कदम—देहरादून सर्किट हाउस एनेक्सी बनेगा मॉडर्न सांस्कृतिक गेस्ट हाउस।

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।

अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। वहीं कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

 

मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और कला से निपुण होता है।

यदि किसी की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो, तो व्यक्ति सक्सेस और फेम पाता है। वहीं किसी व्यक्ति के कंधों के ऊपर तिल है, तो इसका मतलब वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करता है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *